फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चहारदीवारी बनाने पर विवाद

Wed, 09 Apr 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम सांखी में आंबेडकर मूर्ति के बगल में चाहरदीवारी बनाने पर रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत की गई। विवाद की सूचना पर बुधवार को एसडीएम अरुण कुमार वर्मा के साथ तहसीलदार और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लेकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी में कुछ दिन पूर्व आंबेडकर मूर्ति स्थापित करने को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया था। बाद में प्रशासनिक अमला की मौजूदगी में सुलह-समझौता के बाद विवाद खत्म हो गया।
इसके बाद कुछ लोगों ने मूर्ति स्थापित कर दी। मंगलवार को गांव की एक महिला तहसील पहुंची। शिकायत की कि जिस जगह मूर्ति स्थापित की गई है, वहां चारों तरफ बाउंड्रीवाल न बनाई जाएगी। ऐसा करने पर उसके घर से निकलने का रास्ता अवरूद्ध हो जाएगा। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को एसडीएम, तहसीलदार और इंस्पेक्टर पहुंचे। संबंधित मामले का निरीक्षण किया। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने शिकायतकर्ता महिला को भरोसा दिलाया कि रास्ता अवरुद्ध नहीं होने पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें