रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के किशुनपुर पिच मार्ग पर हमेशा जलभराव के चलते राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। घरों का गंदा पानी सड़क पर भरने की वजह से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। किशुनपुर पिच मार्ग पर गांव की आबादी के बीच सड़क पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी हमेशा सड़क पर पसरा रहता है। आने-जाने वाले दो पहिया वाहन राहगीर कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर है। दुर्गंध से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीण शिव प्रसाद, गंगानायक, रामपाल, बालमुकुंद, कृष्ण चंद्र, रामनिवास, साधु, रघुनाथ, झिनकान, राधेकिशुन अन्य का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। एडीओ पंचायत गजानन पाल ने बताया कि यदि इस तरह की समस्या है तो पानी निकासी की व्यवस्था जल्द की कराई जाएगी।