फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने जुलूस निकाला

Tue, 18 Oct 2016 11:28 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियरों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय से बाइक जुलूस निकाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर(ब्यूरो)। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने व 48 पे ग्रडे दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे डिप्लोमा इंजीनियरों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय से बाइक जुलूस निकाला।
विज्ञापन


जुलूस शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुन: कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां पर डिप्लोमा इंजीनियरों ने कहा कि जब तक सरकार डिप्लोमा इंजीनियरों को 48 सौ पे ग्रेड , पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल सहित अन्य मांगों को पूरा करने की घोषणा नहीं करती तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। महासंघ के जनपदीय अध्यक्ष इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में डिप्लोमा इंजीनियरों ने कलेक्ट्रेट से मोटरसाइकिल जुलूूस निकाला, जो विभिन्न कार्यालयों के साथ ही शहर के मेंहदावल बाईपास, आजाद चौक, नेहरू चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

यहां पर उन्होंने कहा कि आश्वासन दिया गया था कि मांगों पर कदम उठाया जाएगा, लेकिन प्रदेश सरकार डिप्लोमा इंजीनियरों की मांगों को अनदेखा कर रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अवधेशमणि त्रिपाठी, बद्री प्रसाद यादव, एके सिंह, जय सिंह, अभिषेक पांडेय, चंद्रशेखर, इंजीनियर अरविंद यादव, राम कुबेर, अजय कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, इंजीनियर अभय द्विवेदी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें