फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बौरव्यास कॉलेज पहुंचे डीआईओएस, अभिलेख में खामियों पर हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों की छात्र संख्या, शैक्षिक गुणवत्ता परिसर की साफ-सफाई को देखा। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के अभिलेख में खामियां देख नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानाचार्य को हिदायत भी दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बुधवार को सांथा क्षेत्र के सम्राट अशोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करहना, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धर्मसिंहवा सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में छात्रों के रजिस्ट्रेशन सहित उनकी संख्या पठन पाठन की स्थिति विद्यालय परिसर की साफ-सफाई शौचालय की व्यवस्था आदि की जांच की।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास में निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने मध्यान्ह भोजन का रजिस्टर मंगाकर देखा तो उसमें तमाम खामियां मिलीं, जगह-जगह सफेदा लगाए गए हुए थे। बुधवार को बन रहे एमडीएम में छात्र संख्या की एंट्री नहीं की गई थी, जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने नाराजगी जाहिर की। प्रधानाचार्य अवधराज को व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अन्य सभी विद्यालयों में जांच के दौरान शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें