संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने उप शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्रा से मिलकर 31 मार्च को सेवानिवृत्त वाले शिक्षकों की पेंशन, जीपीएफ व ग्रेच्युटी की पत्रावली के निस्तारण करने की मांग की। उप शिक्षा निदेशक ने बताया कि अभी जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा पत्रावली प्रस्तुत नहीं की है। जिसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से जवाब तलब किया गया है और दो दिनों के अंदर पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहाकि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 31 मार्च 2025 को सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन, जीपीएफ, ग्रेच्युटी की पत्रावली जेडी कार्यालय को नहीं मिली है। मार्च 2025 में कुछ ही दिन शेष है जिससे जनपद से पत्रावली अप्राप्त होने की स्थिति से पत्रावली समय से निस्तारित नहीं किया जा सकता है।