फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठंड में अस्थमा रोगियों की बढ़ी मुश्किल...गले में संक्रमण

Sun, 12 Jan 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते विशेषज्ञ। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ठंड में अटैक के साथ अस्थमा रोगियों की सांस फूलने लगी है। वहीं, गले में संक्रमण भी तेजी से फैलने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में अस्थमा और गले में संक्रमण के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। प्रतिदिन 15 से 20 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर बचाव के उपाय बता रहे हैं और इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को अस्थमा और गले में संक्रमण के 20 से ज्यादा रोगी आए। इस समय ठंड काफी बढ़ गई है। जो न सिर्फ अस्थमा रोगियों बल्कि खांसी के रोगियों के लिए दिक्कत पैदा कर सकती है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि ज्यादातर अस्थमा के रोगियों को कोल्ड एलर्जी होती है। जब रोगी ठंडी हवा में सांस लेता है, एलर्जी एक्टिव हो जाती है।
इससे खांसी आने लगती है, जो धीरे-धीरे बढ़ती है। खांसी की वजह से सांस लेने की नली में सूजन हो जाती है। इससे नसें सिकुड़ने से सांस लेने में दिक्कत बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में गले में तेजी से संक्रमण भी तेजी से फैलने लगा है, जिसकी वजह से लोगों को खांसी की दिक्कत एकाएक बढ़ गई है। े

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें