फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रमाणपत्र मिलने पर खुश दिखे दिव्यांग

विज्ञापन
हैंसर बाजार बीआरसी पर दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता परीक्षण के लगा शिविर। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में संचालित समेकित शिक्षा में शामिल दिव्यांग बच्चों को सोमवार को राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार हैंसर बाजार के बीआरसी पर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शामिल बच्चे सामान्य जीवनशैली जीने की उम्मीद में खुश दिखाई दिए।
बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र, समेकित शिक्षा जिला समन्वयक रजनीश वैद्यनाथ ने कहा कि बीएसए अमित कुमार सिंह के निर्देश पर समग्र शिक्षा के अंतर्गत चल रहे समावेशी शिक्षा, एलिम्को कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में कक्षा-एक से आठ तक परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छह से 14 आयु वर्ग और बाल वाटिका आंगनबाड़ी में नामांकित दिव्यांग बच्चों को सामान्य जीवन जीने के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों का आर्थोपेडिक और प्रोस्थोटिक विशेषज्ञ फैसल करीम और बहादुर, ऑडियो लाजिस्ट बाल गोपाल चौधरी व टेक्नीशियन गौरव, डेटा आपरेटर आकाश सैनी द्वारा सभी दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। इसमें उनके लिए आवश्यक उपकरणों हेतु चिह्नित कर किया गया।
उमंग व मनीष कुमार शर्मा द्वारा बच्चों का डाटा ऑनलाइन किया गया। कैंप में 150 बच्चों द्वारा अपना पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें