फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राम जानकी मार्ग पर शाम छह बजे के बाद रोडवेज बस की सुविधा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरैया। राम जानकी मार्ग पर शाम छह बजे के बाद रोडवेज की बस सेवा बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला और मंडल मुख्यालय जाने वाले लोगों को मजबूरी में निजी टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। इसका फायदा उठाकर टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूलते हैं।
धनघटा तहसील क्षेत्र का लोहरैया, डिहवा बाजार, हैंसर बाजार धनघटा प्रमुख व्यापारिक स्थल होने के कारण यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का जिला और मंडल मुख्यालय आना-जाना होता है लेकिन शाम छह बजे के बाद इस मार्ग पर कोई भी सरकारी बस नहीं चलती।
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों को काफी देर तक वाहन का इंतजार करना पड़ता है। बाद में मजबूर होकर उन्हें वाहन रिजर्व कर जाना पड़ता है, जिससे यात्रा का खर्च बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही सरकारी बसों का संचालन बंद होता है, निजी टैक्सी चालक मनमाना किराया मांगना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

यात्रियों के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं होने के कारण उन्हें अधिक किराया देकर सफर करना पड़ता है। बभनौली निवासी राकेश राय, मुंडेरा शुक्ला निवासी लक्ष्मण, डिहवा बाजार निवासी अजय तथा हैंसर निवासी विजय ने बताया कि जिला मुख्यालय जाने के लिए शाम के समय काफी मशक्कत करनी पड़ती है। उन्होंने मांग की कि राम जानकी मार्ग पर रात तक सरकारी बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को सस्ती और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें