फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पैरवी को नहीं थे रुपये... लूट के लिए घुसा झोपड़ी में, वृद्धा जागी तो मार डाला

Wed, 27 Nov 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के मोहद्दीनपुर मोहल्ला निवासी 22 नवंबर को वृद्धा रामराजी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस लाइंस में घटना का खुलासा किया है। पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी केस की पैरवी के लिए उसे रुपये की जरूरत थी। चूंकि रामराजी हमेशा सोने के जेवरात पहनती थी, इसलिए उन्हें लूटने का सोचा। जब वह झोपड़ी में लूट के इरादे से दाखिल हुआ तो वृद्धा रामराजी की नींद टूट गई और आरोपी मकबूल को डर था कि कहीं उसे पहचान ने ले इसलिए वृद्धा के मुंह पर कंबल रखकर गला दबाकर हत्या कर दी और जेवरात ले गया।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि रामचन्दर पुत्र स्वर्गीय तोखई निवासी मोहद्दीनपुर ने 23 नवंबर को थाना कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया था कि मा रामराजी (80) 21 नवंबर रात 8 बजे खाना खाकर अपने खेत के किनारे बनी झोपड़ी में सोने गई थी। 22 नवंबर को सुबह देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी हो। उनके शरीर पर जेवरात भी नहीं थे। तहरीर के आधार पर मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के पर्दाफाश के लिए कोतवाल सतीश सिंह, एसओजी प्रभारी सर्वेश कुमार राय एवं सर्विलांस टीम को सीओ अजीत कुमार सिंह की निगरानी में लगाया गया था। संयुक्त पुलिस टीम ने मामले में आरोपी मकबूल अहमद पुत्र मुहम्मद मुर्तुजा निवासी बौरब्यास थाना बखिरा को डीघा बाईपास गोरखपुर सर्विस लेन की तरफ बाईपास के पास से 27 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मकबूल के पास से मृतका रामराजी देवी के जेवरात दो कान के टप्स, एक कील और एक जोड़ी पायल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी के खिलाफ समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें