संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के नौरो में इन दिनों डायरिया का प्रकोप है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को दी है लेकिन पीड़ितों को अभी तक दवा और उपचार नहीं मिल सका है। पीड़ित परिवार अपने स्तर से दवा इलाज की व्यवस्था कर रहे है। बीमारी के गांव में फैलने की आशंका से ग्रामीण भयभीत है।
गांव निवासी मो आबिद, साबिर अली,अंसार अहमद, नजरुल हसन,सदर आलम, मो अजमल, इस्तियाक अहमद के परिवार के सदस्य डायरियां से पीड़ित है, जबकि अन्य दो लोगों को पीलिया और टायफाइड हुआ है। बीमारी पूरे गांव में न फैल जाए इसे लेकर ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से दवा व इलाज कराए जाने की मांग किया है। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। स्थानीय पीएचसी से बात कर टीम भेजी जाएगी।