फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी और उमस से लोग परेशान, तपिश से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
खलीलाबाद में धूप से बचकर जातीं स्कूली छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अप्रैल का अंतिम सप्ताह चल रहा है और गर्मी से लोग बेहाल हैं। सोमवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही लू चलने से लोग बेहाल रहे। लोगों का घरों से निकलना पूरे दिन दूभर हो गया है। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग छाया की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। हालांकि तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली है। दोपहर में लू चलने से गर्मी पूरे चरम पर रही। इसका असर शहर के मुख्य बाजारों व सड़कों पर दिखाई दिया। पूरे दिन गर्म और धूल भरी हवा चलने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग घरों से बाहर निकल रहे थे वह मुंह पर गमछा बांधकर निकले। दो पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई।
बच्चे ताल-पोखरों में नहाकर गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे। शहर में जहां पर छाया दिखी वहीं पर पशु एकत्र हो गए। गर्मी का असर लोगों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। दिनभर दुकानों पर एक्का-दुक्का ही लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि शाम हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली और बाजारों में निकल कर खरीदारी की।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. एके सिन्हा ने कहा कि गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए। जहां तक संभव हो धूप में न निकलें और यदि निकलें तो पहले पूरे शरीर को सूती कपड़े से ढक लें। बीमारियों से बचने के लिए ताजा भोजन का इस्तेमाल करें और ठंडे व तैलीय भोजन से परहेज करें।

000000000000000000
इलेक्ट्राॅनिक सामानों की बिक्री बढ़ी
इलेक्ट्राॅनिक कारोबारी सुरेश अग्रवाल ने बताया कि लगन और गर्मी को देखते हुए दुकान में फ्रिज, एयर कंडीशन, कूलर वाशिंग मशीन, कलर टीवी, मिक्सर ग्राइंडर, प्रेस सभी सामान पर्याप्त स्टॉक मंगाए गए हैं। गर्मी में ग्राहकों की मांग फाइव स्टार एसी की ज्यादा है, क्योंकि बिजली महंगी होने के नाते इस समय ग्राहकों का सबसे ज्यादा ध्यान बिजली की बचत पर है। गर्मी बढ़ने के कारण कूलर और एसी की मांग बढ़ गई है। स्प्लिट एसी सबसे ज्यादा बिक रहा है, क्योंकि आज के समय में स्प्लिट एसी घर, ऑफिस, ड्राइंग रूम या बेडरूम हर जगह आसानी से लग जाता है।
विज्ञापन

000000000000000000
मौसम में मंगलवार से बदलाव की संभावना है। बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें