फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर मांगा हक

Wed, 25 Oct 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बालविकास परियोजना पौली में तीसरे दिन धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने बुधवार को संबंधित परियोजना कार्यालयों पर धरना दिया। इस दौरान राज्य कर्मचारी का दर्जा और 18 हजार रुपये मानदेय की मांग दोहराई। संघ के जिला संरक्षक अयोध्या प्रसाद, जिलाध्यक्ष मंजू देवी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नीरू मिश्रा ने कहा कि सरकार अपना वादा भूल गई है। बार-बार आश्वासन के बाद भी मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली की जा रही है। ऐसे में जब तक हक नहीं मिलेगा धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन


खलीलाबाद शहर के परियोजना कार्यालय पर हुए धरना में चंपावती, पार्वती, राधिका, शोभा, उम्दा यादव, सुनीता देवी, कृष्णावती, विजय सिंह, राधिका त्रिपाठी प्रतिभा उपाध्याय, ज्ञानमती, माया देवी, नीतू जायसवाल, राजमति, विमला राय, प्रकाशमति  आदि लोग उपस्थित रहे। इसी प्रकार सांथा परियोजना कार्यालय पर मीरा शुक्ला, वंदना, संध्या गोयल, बेलहर में मांडवी, बीना मौर्या, प्रवीन सिंह, मेंहदावल में ऊषा मिश्रा, संजीदा, बघौली में राजेश्वरी, गंगौती, सेमरियावां में ओसिमा, ऊषा गौतम आदि लोगों ने धरना दिया।

धनघटाप्रतिनिधि के अनुसार, तेरह सूत्री मांगों को लेकर को लेकर नाथनगर बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने ब्लॉक अध्यक्ष रानी दूबे के नेतृत्व में हड़ताल जारी रखते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है। धरने में बीना श्रीवास्तव, शांति गौतम, चंद्रकला द्विवेदी, पुष्पा शुक्ला, सरोज यादव, वंदना त्रिपाठी, रोमा मिश्रा, चंद्रकला द्विवेदी, सुशीला वर्मा, माधुरी देवी, बिंदू मिश्रा, शैलेश राय, विंदू मौर्या, तारा त्रिपाठी, गीता देवी, माधुरी देवी, सत्यावती देवी, उषा गौड, अमली देवी, लालमती, शारदा देवी, कमलेश देवी, ज्ञानमती देवी, सुमन राय आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें