फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में दिया धरना

Tue, 12 Aug 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दिल्ली में वोट चोरी और एसआईआए के मुद्दे पर विपक्ष के नेताओं और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान धरना देकर सपा सुप्रीमो को रिहा करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते निर्वाचन आयोग को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहाकि केंद्र की सरकार विपक्ष की आवाज को दबा रही है। आने वाले समय में इसका जवाब जनता देगी। इस दौरान कार्यकर्ता सपा मुखिया अखिलेश यादव, विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं की रिहाई और एसआईआर को वापस लेने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करते रहे। कुछ देर बाद एडीएम जय प्रकाश के द्वारा विपक्ष के नेताओं की रिहाई की घोषणा के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें