मेहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल में बृहस्पतिवर की देर शाम खाटू श्याम के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कानपुर तथा ग्वालियर से आए भजन गायकों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। पूरी रात परिसर में उपस्थित श्रोता भक्ति गीतों के सागर में गोता लगाते रहे। बड़े पैमाने पर पुलिस बल भी कार्यक्रम की सुरक्षा तथा व्यवस्था में लगी रही। मेंहदावल नगर पंचायत के अति प्राचीन मंदिर नरसिंहगढ़ी परिसर में खाटू श्यामजी समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय भजन संध्या का आयोजन किया गया। ग्वालियर से आई भजन गायिका ज्योति पाल ने अपने भजनों से भक्तों का मन मोह लिया। उनके भजन श्याम तेरी गली आयो पर परिसर में मौजूद श्रोताओं को थिरकने को मजबूर कर दिया।
कानपुर से आए भजन गायक संदीप दीक्षित व श्रेष्ठ दीक्षित ने भक्तों को खाटु श्याम के एक से एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्ति के सागर में गोता लगाने को मजबूर कर दिया। श्याम तेरे दर्शन को अखियां प्यासी मोरे श्याम...पर लोग जयकारा लगाने लगे।
इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक राजू मोदनवाल, विकास अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, नीरज मद्धेशिया, सीनू चौरसिया, सुनील पटवा, अर्जुन वर्मा, संतोष मद्धेशिया, अमित जायसवाल, सुनील कांदू मौजूद रहे।