अभिलेख की जांच करती सोशल आडिट टीम।
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के चार ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत मनरेगा योजना से कराए गए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट की गई। टीम स्थलीय निरीक्षण के बाद ग्रामीणों से सत्यापन किया। घंटों तक चली ऑडिट बैठक में एक एक परियोजनाओं की बारीकी से जांच कर टीम ने अभिलेखीय कार्य को पूरा किया।
मनरेगा योजना और आवास लाभर्थियों की पारदर्शिता के साथ जांच के लिए शासन की मंशा के अनुरूप नाथनगर ब्लाक से संबंधित ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट शुरू हो गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भगौतीपुर, बेलवा, भगवानपुर पश्चिमी और भगवानपुर पूर्वी में विगत तीन दिन से आडिट चली। अभिलेखों के अनुसार एक एक परियोजना का भौतिक सत्यापन किया। अन्य कार्यों का मापन कर गुणवत्ता की जांच किया।
शुक्रवार को चौथे दिन चारों ग्राम पंचायत से संबंधित पंचायत भवन कार्यालय पर बैठक किया। ग्रामीणों को कराए गए कार्यों का ब्योरा पढ़कर सुनाने के बाद इसकी पुष्टि की। ग्राम पंचायत बेलवा में छह मेड़बंदी, एक इंटरलॉकिंग, चार चकरोड पर मिट्टी कार्य, खेल मैदान के बगल में पोखरा जीर्णोद्धार कार्य होने की ग्रामीणों ने पुष्टि की।
इस मौके पर प्रधान विजय शंकर राय, अब्दुर्रहमान उर्फ मुन्ना, जहीरूद्दीन उर्फ बब्बल, श्रवण उर्फ पिन्टू कुमार, टीए शाहिद परवेज, जह हिंद कुमार, परवेज अहमद, अब्दुल सलमान, धर्म शीला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।