फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन करोड़ से होगा बघौली क्षेत्र पंचायत का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। बघौली विकास खंड सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर सदस्यों की सहमति से मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन

बघौली विकास खंड सभागार में बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाने के साथ हुई। खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश के द्वारा पिछली बैठक की कार्रवाई को विस्तार से पढ़कर उपस्थित सदस्यों को सुनाया गया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से करीब तीन करोड़ की कार्ययोजना अनुमोदित कर दी। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने गांवों में सड़क निर्माण, पुलिया, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव रखे।
इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद लगभग तीन करोड़ रुपये की विकास कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत कार्ययोजना के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़क, नाली, चकरोड, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान के मान सम्मान के समझौता नही किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत में विकास कार्य किया गया है और आगे भी किया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि सभी कार्य नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे।
बैठक में ब्लाॅक प्रमुख सरिता सिंह, पंचराम गौतम, मनीराम यादव, दीप श्रीवास्तव, रमेश यादव, अबरार अहमद, पप्पू पाठक समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें