फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलौली गिरधरपुर गांव में जमीन विवाद में मारपीट की घटना हुई। पुलिस तहरीर मिलने पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित सूर्यनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तीन भाई हैं। उनकी एक लड़की है, जो ससुराल में रहती है। दोनों भाइयों से पुराने घर की जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा लंबित है। छह मार्च को लगभग तीन बजे वह पुराने घर की जमीन देखने गए थे। जहां अजय कुमार, सर्वेश उर्फ भोला व सिद्धनाथ पुराने कच्चे मकान को तोड़ रहे थे। मना करने पर जानमाल की धमकी देकर गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे।
किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई। मारपीट में उनको काफी चोट आई है। कोतवाल ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर उक्त तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें