फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

Fri, 30 May 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान कृषि मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर प्रत्येक विकास खंड में कुल 135 गांव पर चलाया जाना है।
विज्ञापन

जिसमे कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, गन्ना, मत्स्य, सिचाई, बैंक के अधिकारियों व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व प्रगतिशील कृषक द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। कृषि की उन्नत तकनीकी, योजनाओं की जानकारी, पीएम किसान अभियान, मृदा स्वास्थ्य की जानकारी, धान की सीधी बुवाई, जैविक व प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जानी है एवं किसानों से फीड बैक प्राप्त करना है।
उन्होंने बताया कि उक्त अभियान के क्रम में शुक्रवार गजाधारपुर, नाथनगर में अपर कृषि निदेशक अविनाश चंद्र तिवारी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र बगही में डॉ. राजेश कुमार वर्मा के द्वारा मक्का पर गोष्ठी का संचालन किया गया। पौली, हैंसर व नाथनगर विकास खंड में तीन-तीन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें