फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्दन के दर्द को न करें नजरअंदाज, सर्वाइकल के हो जाएंगे शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गलत खानपान और दिनचर्या में बदलाव से लोगों में सर्वाइकल के मामले बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 15 से 20 मामले आ रहे हैं। डॉक्टर दवा देने के साथ ही साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की हड्डी रोग की ओपीडी में प्रतिदिन 110 से 120 मरीज रोजाना आते हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवओंभू ने बताया कि इसमें से 15 से 20 लोगों में सर्वाइकल की समस्या रहती है। यह दर्द शुरुआत में गर्दन तक सीमित रहता है, इसक बाद धीरे-धीरे यह कंधों और पीठ तक फैल जाता है। इस स्थिति में उठने-बैठने में परेशानी होने लगती है। मरीजों को बेड रेस्ट की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि सावधानी और सही दिनचर्या अपनाने से इस समस्या से बचा जा सकता है। गर्दन में होने वाले लगातार दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आगे चलकर यह गंभीर बन जाती है। उन्होंने बताया कि सोते समय सही तरीके से तकिया लगाने से गर्दन की मांसपेशियों में जकड़न, सूजन और दर्द की समस्या कम की जा सकती है। सिर में लगातार दर्द, हाथ-पैर में झुनझुनी और कमजोरी भी इसके लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें