फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लगातार हादसों के बाद भी यातायात नियमों का नहीं हो रहा पालन

Sun, 08 Sep 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बिना किसी रोक-टोक के माल वाहक वाहनों में ढोई जा रही सवारियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। राम जानकी मार्ग हो या बिडहर घाट इन सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी करना यात्रियों को भारी पड़ रहा है। यातायात नियमों का पालन कराने की कार्य प्रणाली को लेकर जिम्मेदारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इन मार्गों पर चलने वाले प्राइवेट वाहन ओवरलोड होकर चलते हैं। साथ ही साथ माल ढोने वाले वाहन सवारी भरकर तेज रफ्तार से चल रहे हैं।
विज्ञापन


राम जानकी मार्ग पर तेज रफ्तार के साथ चलने वाले वाहनों की चपेट में आने से मार्च 2024 से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। हादसों के बाद भी प्रशासन सबक नहीं ले रहा है। सवारियों को भरकर माल ढोने वाले वाहन खलीलाबाद से लेकर उमरिया बाजार तक आते-आते रहते हैं। बीच में खलीलाबाद, महुली और धनघटा थाना भी पड़ता है। कई चौकियां स्थापित हैं लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह का कहना है कि यातायात के नियमों का हर हाल में पालन होना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें