फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: रहस्यमय हालत में गोली लगने से सिद्धार्थनगर के एडिशनल CMO की पत्नी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 May 2023 06:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

एसपी सत्यतीज गुप्ता ने कहा कि बंजरिया पूर्वी में रहने वाले सिद्धार्थनगर जिले में एडिशनल सीएमओ के पद पर तैनात डॉक्टर अब्दुल सलाम खान की पत्नी शबाना खान की गोली लगने से मौत हो गई है। डॉक्टर ने अवसाद की वजह से पत्नी के जरिए उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्म हत्या किए जाने की बात बताई है।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया पूर्वी में रहने वाले सिद्धार्थनगर जनपद में तैनात एडिशनल सीएमओ की पत्नी की बृहस्पतिवार की सुबह रहस्मय हाल में गोली लगने से मौत हो गई। वैसे पीड़ित पति ने अवसाद की वजह से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी के जरिए खुद को गोली मार कर आत्मघाती कदम उठाने की बात कहीं। सूचना पर एसपी,सीओ, कोतवाल और फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले के सीएमओ कार्यालय में एडिशनल सीएमओ के पद पर डॉक्टर अब्दुल सलाम खान पुत्र अलीजान खान की तैनाती है। डॉक्टर अब्दुल सलाम खान खलीलाबाद शहर के बंजरिया पूर्वी में मकान बनवाए हैं। उसी मकान में निचले तल में अस्पताल संचालित करते हैं और ऊपरी मंजिल पर परिवार सहित निवास करते हैं।

बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच में एडिशनल सीएमओ की 48 वर्षीय पत्नी शबाना खान की रहस्मय हाल में गोली लगने से मौत हो गई। एडिशनल सीएमओ डॉक्टर अब्दुल सलाम खान ने बताया कि वह सुबह पौने आठ बजे बाथरूम गए थे। वापस आए तो देखा कि उनकी पत्नी शबाना खान फर्स पर गिरी पड़ी थीं। वह जल्दी से गए और नब्ज देखे तो नहीं चल रहा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कलक्टर से पंडित जी ने सीखा था सियासी दांवपेच, यूं ही नहीं हासिल थी महारत

पत्नी के सीने से खून निकल रहा था और बगल में उनकी निजी लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी थी। उसी रिवाल्वर से उनकी पत्नी ने खुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर लिया। सूचना पर एसपी सत्यजीत गुप्ता,सीओ दीपांशी राठौर ,कोतवाल सर्वेश राय और गोला बाजार चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा मौके पर पहुंच गए। बाद में फोरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच कर नमूना जुटाई।
विज्ञापन


एसपी सत्यतीज गुप्ता ने कहा कि बंजरिया पूर्वी में रहने वाले सिद्धार्थनगर जिले में एडिशनल सीएमओ के पद पर तैनात डॉक्टर अब्दुल सलाम खान की पत्नी शबाना खान की गोली लगने से मौत हो गई है। डॉक्टर ने अवसाद की वजह से पत्नी के जरिए उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्म हत्या किए जाने की बात बताई है। वैसे शव का डॉक्टर के पैनल से वीडियों ग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फोरेसिंक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। साक्ष्य क्रम में जो भी तथ्य सामने आएंगे,आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें