महुली। नाथनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत महुली को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर महुली मंडल के भाजपा कार्यकर्ता निशांत द्विवेदी ने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर पत्र सौंपा।
मांग पत्र में बताया गया है कि महुली बाजार में साफ-सफाई, पेयजल, नाली व सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं काफी खराब हैं। करीब बीस हजार की आबादी वाले ग्राम पंचायत में बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए नगर पंचायत का दर्जा मिलना बेहद जरूरी है। पत्र सौंपने वालों में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संदीप उपाध्याय भी रहे।