फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री से सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्री से सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग
विज्ञापन

बखिरा। कोरोना की वजह से तीन साल से सेना में भर्ती नहीं हुई। सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। जिला पंचायत सदस्य ने रक्षा मंत्री को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु यादव ने कहा कि कोविड महामारी के चलते पिछले तीन साल से भारतीय सेना में कोई नई भर्ती नहीं हो सकी है। लिखित परीक्षा में देरी से 18 से 21 वर्ष आयु के उम्मीदवारों को भारतीय सेना में भर्ती की प्रक्रिया से गुजरने का अवसर प्राप्त नहीं होने से उम्मीदवारों को 24 वर्ष की आयु तक छूट प्रदान की जानी चाहिए, जिससे युवा वर्ग सेना में भर्ती होकर देशसेवा कर सके। भर्ती शुरू न होने से तमाम युवाओं की उम्र सीमा भी बीत रही है। युवाओं की मेहनत व देशसेवा की भावना को देखते हुए भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होनी चाहिए। उन्होंने रक्षामंत्री से मांग की है कि देश में सभी प्रतिबंध हट चुके हैं। सभी तरह की गतिविधियां हो रही है। ऐसे में सेना में भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें