संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमे जीपीएफ भुगतान को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम मिश्र ने कहाकि बजट के अभाव में जिले के अवकाश प्राप्त शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों का जीपीएफ अंतिम भुगतान संबंधी प्रकरण कार्यालय में महीनों से लंबित है। जिसे अधिकारी गंभीर से नहीं ले रहे है। अवकाश प्राप्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी आर्थिक तंगी के शिकार है और उनको जीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज से भी वंचित होना पड़ रहा है।
जिला मंत्री नरसिंह नारायण कमल ने कहाकि मूल्यांकन कार्य संपन्न हुए महीनों बीत चुके हंै। बोर्ड का रिजल्ट भी आ गया है। संवाद