फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे पोखरे पर रेलिंग बनाने की मांग

Sun, 05 Oct 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बजहरा में सड़क के किनारे रेलिंग बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया -स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के बजहरा गांव के लोगों ने गांव में ही सड़क किनारे पोखरे पर रेलिंग बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि सड़क के किनारे मोड़ पर पोखरा होने के कारण आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। पोखरे के किनारे रेलिंग लगाया जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

बजहरा गांव के ग्राम प्रधान पति इरशाद अहमद के नेतृत्व में मुहम्मद इब्राहिम, मुहम्मद इमरान एडवोकेट, मुहम्मद असद, फ़ुजैल अहमद, राम निवास, इरफ़ान अहमद, महादेव, रवि प्रकाश, अब्दुल्लाह, नितीश कुमार, अब्दुल करीम, मुहम्मद अल्तमश, रामदेव यादव, तुफैल अहमद, लुकमान अहमद, अकील अहमद, शम्स अहमद, अशफाक अहमद, जयचंद यादव आदि ग्रामीणों ने दुधारा से चुरेब मार्ग पर स्थित बजहरा गांव के पास सड़क किनारे पोखरे पर रेलिंग बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ग्राम प्रधान इरशाद अहमद, मुहम्मद इब्राहिम, मुहम्मद इमरान एडवोकेट ने कहा कि अगर रेलिंग नहीं लगाई गई तो ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें