फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहालग में बैंडबाजा और डीजे की मांग तेज, एक दिन में निपटा रहे तीन लगन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहालग में डीजे का कारोबार चमकने लगा है। बैंड बाजा व ब्रास बैंड वाले भी तैयार हैं। स्थिति यह है कि एक-एक दिन में तीन तीन कार्यक्रमों की बुकिंग हो रही है। ब्रास बैंड, बैंड बाजा व आर्केस्ट्रा पर 40 से 50 हजार रुपये खर्च होते हैं। वहीं, डीजे 10 से 15 हजार रुपये में ही बुक हो जाते हैं। लगन कम होने के चलते बुकिंग में मशक्कत भी बहुत हो रही है।
विज्ञापन

शहर के डीजे संचालक टीएन गुप्ता का कहना है कि सहालग के कारण एडवांस बुकिंग चल रही है। इस बार बेहतर साउंड का प्रबंध किया गया है। एक ही तारीख पर कई बुकिंग मिल रही हैं। सभी को किसी तरह से मैनेज किया जा रहा है। बैंड, डीजे और रोडलाइट के संचालक श्रीराम गुप्ता का कहना है कि रोड लाइट, बैंड बाजा और ब्रास बैंड की बुकिंग हो रही है। रोड लाइट और बैंड बाजे में कम से कम 25 लोग रहते हैं। 40 हजार रुपये से बुकिंग शुरू होती है। इसके अधिक में बुकिंग होने पर टीम में लोग बढ़ाए जाते हैं। बरातियों की फरमाइश के अनुसार गाने बजाए जाते हैं। डीजे सस्ता पड़ता है और सभी जगह उपलब्ध है। इस वजह से बैंड-बाजे की बुकिंग अब कम हो गई है। ब्रास बैंड के संचालक सुधीर जायसवाल ने बताया कि दिसंबर माह में मात्र 15 तक ही है लगन है। एक-एक लगन पर दो से तीन जगह मैनेज करना पड़ रहा है। इसमें पार्टी को जुटाना और मैनेज करना काफी मेहनत का कार्य है।
खेतों की कटाई बुआई के चलते बजाने वालों का संकट
जिला मुख्यालय के एक बैंड संचालक राजेश बताते हैं कि खेतों की कटाई और बुआई के चलते बाजा बजाने वाले कारीगरों को संकट हो गया है। स्थिति यह है कि किसी तरह से मजदूरों को पकड़कर लोगों की डिमांड को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें