फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिवाली के लिए सजा बाजार... आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी

Sun, 12 Nov 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के लिए सजा बाजार... आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दीपावली के त्योहार के लिए बाजार सजकर तैयार है। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी मुकम्मल कर ली है। आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अग्निशमन की गाड़ी शहर और मेंहदावल बाईपास पर तैनात की गई है। जिला अस्पताल में 20 बेड का बर्न वार्ड भी बनाया गया है।
शुक्रवार को धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की थी। शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग बाइक, इलेक्ट्रानिक सामान, मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण, सजावट के सामान आदि की खरीदारी करते दिखे। इसके कारण शहर में दिनभर भीड़ बनी रही। कई बार जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुुई। खासकर गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा और बरदहिया बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचने वालों के कारण जाम लगा रहा।
विज्ञापन

00
इमरजेंसी में भी सात बेड लगे
आग की घटना के मद्देनजर जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में 20 बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। साथ ही इमरजेंसी में भी सात अतिरिक्त बेड ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ लगाए गए हैं। आपात स्थिति में चिकित्सकों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारी कर ली गई है।
00
शहर में लगातार घूमेगी एंबुलेंस
दीपावली पर्व के लिए स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। जनपद के सीएचसी, पीएचसी पर विशेष व्यवस्था के तहत डॉक्टर तैनात रहेंगे। दवाओं की भी उपलब्धता रहेगी। 108 नंबर की एंबुलेंस लगातार क्षेत्र में घूमेगी ओर किसी अनहोनी पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि दीपावली पर्व के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हर केंद्र पर चिकित्सकों की डयूटी निर्धारित कर दी गई है। 108 नंबर एंबुलेंस क्षेत्र में लगातार घूमेगी।
00
दो स्थानों पर लगाया गया फायर ब्रिगेड
दीपावली पर्व को देखते हुए शहर के दो स्थानों पर अग्निशमन की गाड़ी लगाई गई है। इसमें एक गाड़ी मेंहदावल बाईपास पर रहेगी, जबकि दूसरी गाड़ी जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में रहेगी, जहां पर पटाखा की दुकानें लगाई गई हैं।
00
पीएसी व पुलिस के जवान भी संभालेंगे यातायात व्यवस्था
दीपावली पर्व पर शहर में भीड़-भाड़ अधिक होने की संभावना को देखते हुए बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वह व्यवस्था सुबह आठ बजे से रात्रि में 12 बजे तक रहेगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस के साथ ही पीएसी व पुलिस के जवान लगाए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी गश्त पर रहेंगे।
विज्ञापन

00
मिट्टी के दीये की दिखी चमक
दिवाली पर जहां लोग इलेक्ट्रिक झालर, दिए, बल्ब और विभिन्न प्रकार की लाइट खरीदते नजर गए आए, वहीं मिट्टी के दिए और खिलाैनों की भी खूब बिक्री हुई। देर रात तक लोग खरीदारी करते नजर आए। मिट्टी के दीये खरीद रहे संजय कुमार, धर्मेंद्र ने बताया कि मंदिरों में मिट्टी के ही दीये जलाए जाते हैं। इसके साथ ही घर को रोशन करने के लिए मिट्टी के दीये का अपना विशेष महत्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें