फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बैजूनाथ शिव मंदिर का मलबा हटा, लगवाया गया टेंट, पूजा शुरू

विज्ञापन
बैजूनाथ ​​​शिव मंदिर में टेंट लगाने के बाद पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
लोहरैया। बाबा बैजूनाथ शिव मंदिर के मलबे को प्रशासन ने रविवार रात हटवा दिया। इसके साथ ही रात में ही टेंट भी लगवा दिया गया। तड़के तीन बजे मंदिर के पुजारी ने पूजा-अर्चना की। सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुजारी प्रहलाद गोस्वामी ने मंदिर में पूजा शुरू कराई और शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। मंदिर का ढांचा गिरने के बाद उत्सुकतावश भी इलाके से बड़ी संख्या में लोग मंदिर देखने पहुंचे। रविवार को दोपहर करीब 1:00 बजे बारिश के कारण मंदिर का शिखर गिर गया था। इसमें शिवलिंग के दब जाने से पूजा के बाधित होने की स्थिति हो गई थी।
मंदिर गिरने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और आनन-फानन में लोगों के सहयोग से मलबा हटवाया गया। रात 11:00 बजे तक ध्वस्त हिस्से का पूरा मलबा हटा दिया गया। उसके बाद टेंट लगाने का काम शुरू हुआ। तड़के तीन बजे के पहले यह कार्य भी पूरा कर लिया गया और इसके बाद पूजा-अर्चना का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारी प्रहलाद गोस्वामी ने मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कराई और इसके बाद शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें