फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद-हरपुर बुदहट मार्ग पर नहीं चलतीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-मगहर-हरपुर बुदहट मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सार्वजनिक परिवहन के अभाव में क्षेत्र के लोग निजी वाहनों पर निर्भर हैं, जहां उनसे मनमाना किराया वसूला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर रोडवेज बस सेवा नियमित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

खलीलाबाद से हरपुर बुदहट मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामीण आवागमन करते हैं, लेकिन रोडवेज बसों का संचालन न होने के कारण यात्रियों को निजी मैजिक, ऑटो और अन्य छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इनमें क्षमता से अधिक सवारियां बिठाई जाती हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में रहती है।
यात्रियों का कहना है कि निजी वाहन चालक अपनी मनमर्जी से किराया वसूलते हैं। सुबह और शाम को किराया बढ़ा दिया जाता है। कई बार पर्याप्त वाहन न मिलने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे समय पर स्कूल, कॉलेज और अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों अत्रेष श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश शर्मा, कृष्ण चंद्र सैनी, अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि इस मार्ग से जुड़े कई गांवों की आबादी सीधे खलीलाबाद मुख्यालय पर निर्भर है। रोडवेज बस सेवा शुरू होने से लोगों को सुरक्षित, सस्ता और सुविधाजनक परिवहन मिल सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन निगम और जिला प्रशासन से जल्द इस मार्ग पर नियमित बसों का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें