फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 20 Nov 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के कुरियापार बेलहसा गांव निवासी एक युवक का शव घर में पंखे से लटका मिला। सुबह नींद खुलने पर परिजनों ने युवक का शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


राजेन्द्र हरिजन ने बताया सोनू (25) बाहर कमाने के लिए गया था। दीपावली में घर आया था। रोजाना की भांति खाना खाने के बाद मंगलवार की रात सोनू कमरे में सोने चला गया, जबकि पत्नी घर के बरामदे में ही सो गई व मृतक के माता-पिता घर में सोए थे। सुबह नींद खुलने पर परिजनों ने देखा सोनू पंखे में दुपट्टे से लटका हुआ था। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। प्रभारी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह ने बताया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें