- एक दिसंबर को होगा किसान स्वाभिमान एवं सद्भावना महासम्मेलन
संतकबीरनगर। एक दिसंबर को किसान स्वाभिमान एवं सद्भावना महासम्मेलन को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस केशव यादव ने कहा कि यह सम्मेलन किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लड़ाई को एक नई दिशा और ताकत देगा।
कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा किसानों के साथ मिलकर लगानी पड़ेगी तभी भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेकेंगे। प्रदेश महासचिव अमरेन्द्र मल्ल ने कहा कि जिले के सभी ब्लाॅक न्याय पंचायत और ग्राम सभा स्तर पर कार्यकर्ता बैठक करके किसान महासम्मेलन में लोगों को पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने अपने प्रदेश के नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसान स्वाभिमान एवं सद्भावना महासम्मेलन इस बार मंडल का सबसे ऐतिहासिक महासम्मेलन होगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मो नजीर, शांति देवी, दिलशाद अफसर, सुनील कुमार पांडेय, अरुण, नीलम चतुर्वेदी, जमाल अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।