फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: प्रेमी-प्रेमिका की पेड़ से लटकती मिली लाश, रिश्ते में लगते थे भाई-बहन

Mon, 19 Sep 2022 01:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ हरेंद्र पाठक ने बताया कि शवों को पोस्टमाटर्म हाउस भेज दिया गया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। दोनों मृतक रिश्ते में भाई-बहन बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कोतवाली इलाके के तेनुआ रामपुर गांव के पास सोमवार की सुबह पेड़ पर लटकती प्रेमी प्रेमिका की लाश मिली है। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के सिंधौली गांव के प्रधान अवधेश सिंह ने बताया कि उनके गांव के ही 17 वर्षीय आंशू पुत्र बाबूलाल और 16 वर्षीय बबीता (काल्पनिक नाम) पुत्री रामसागर (काल्पनिक नाम) पट्टीदार हैं। दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। कुछ वर्षो से दोनों में प्रेम संबंध हो गया था। दोनों की संतकबीरनगर जिले के कोतवाली इलाके के तेनुआ रामपुर में महुआ के पेड़ से लटकती लाश मिली है।

पीड़ित परिजन भी दोनों के बीच प्रेम संबंध होना बता रहे हैं। चार महीने पहले ही परिजनों को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी हुई थी। दोनों ने आत्महत्या क्यों कर ली, यह बात परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं। इस घटना से गांव के लोग हैरान हो गए हैं। प्रेमी के पिता मजदूरी करते हैं। वह दो भाई बहनों में बड़ा था।
विज्ञापन


वहीं प्रेमिका के पिता राजगीर है। दो भाई दो बहनों में वह बड़ी थी। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर एक ही रस्सी से दोनों के शव लटक रहे थे।

चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ हरेंद्र पाठक ने बताया कि शवों को पोस्टमाटर्म हाउस भेज दिया गया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें