फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के परसहर पूर्वी गांव में बृहस्पतिवार को गांव निवासी बबलू की 21 वर्षीय पुत्री मनीषा ने लगभग दोपहर 12:00 बजे घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस जब तक गांव पहुंची परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर मिली सूचना में बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के सदस्य बाहर गए थे। जब परिजन लौटे तो मनीषा को छत के कुंडे से लगे फंदे से लटके देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव घर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
टांड़ा चौकी प्रभारी हरिकेश भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। गांव के लोगों के अनुसार मनीषा शांत स्वभाव की थी। इस अचानक हुई घटना से पूरे गांव में शोक है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें