फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल के बस चालक का मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल के बस चालक का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

- रिश्तेदार के घर लड़की की शादी में शामिल होने जा रहे थे बरनापुर गांव
- सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र में संचालित एक प्राइवेट स्कूल की चलाते थे बस
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल/संतकबीरनगर। शनिवार को क्षेत्र के समोगर गांव के पास सड़क के किनारे प्राइवेट स्कूल के बस चालक का शव मिला। परिजनों ने जमीन संबंधी विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के बजही गांव निवासी 50 वर्षीय वीरेंद्र उर्फ वृंदा चौबे सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र में संचालित एक प्राइवेट स्कूल में बस चालक थे। शुक्रवार को वह अपने भतीजे की साली की शादी में शामिल होने के लिए घर से साइकिल से मेंहदावल क्षेत्र के बरनापुर गांव जा रहे थे। शनिवार को मेंहदावल क्षेत्र के समोगर गांव के पास सड़क के किनारे उनका शव मिला। वीरेंद्र के भाई नर्वदा चौबे ने बताया कि वृंदा घर से बरनापुर गांव में रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गए थे। उन्होंने जमीन संबंधी विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम हाउस पर भी रिश्तेदार और गांव के लोग भी जमीन संबंधी विवाद में ही हत्या की चर्चा कर रहे थे। एसओ जयबर्द्धन सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े हर बिंदुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें