फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनसिर में खाली मकान में अधेड़ का शव मिला

विज्ञापन
मैनसिर में मिले शव को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मैनसिर में खाली मकान में अधेड़ का शव मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मैनसिर में खाली मकान के बरामदे में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। चौकीदार की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को महुली पुलिस क्षेत्र में गश्त करने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान थाने के चौकीदार शत्रुधन पुत्र त्रिवेनी ने फोन पर बताया कि मैनसिर तिराहे पर बीयर की दुकान और दुर्गा मंदिर के बीच में स्थित खाली मकान के बरामदे में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह, हल्का दरोगा राजेश मिश्रा मय फोर्स पहुंच गए। एसओ ने ग्रामीणों से जानकारी लिया। शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को जिला मुख्यालय के पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें