फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जमीन कब्जे की शिकायत, जांच में झूठी मिली शिकायत

विज्ञापन
मेंहदावल के रैधरपार गांव में जमीन कब्जा के मामले की जांच करते एसडीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जमीन कब्जे की शिकायत, जांच में झूठी मिली शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र के ग्राम रैधरपार में मंदिर से सटें बंजर जमीन को कब्जा करने की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से तहसील प्रशासन के संज्ञान में आया। जांच में शिकायत झूठी मिली। शिकायतकर्ता को एसडीएम ने कड़ी फटकार लगाई। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के विकास खंड सांथा के ग्राम पंचायत रैधरपार में धार्मिक स्थल से सटे जमीन पर कब्जा करने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लिया। रविवार को राजस्व टीम को साथ में लेकर मौके पर पहुंचकर जांच की। मामला झूठा निकला। एसडीएम ने शिकायतकर्ता को फटकार लगाई। गांव के लोगों के साथ बैठककर आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की उपस्थिति में समस्या का समाधान करा दिया गया। मंदिर की भूमि पर कोई अवैध कब्जा नही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें