फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनश्यामपुर के पास युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्यामपुर के पास युवक का शव मिला
विज्ञापन

मगहर। कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव के पास सोमवार की रात एक युवक का शव पड़ा था। शव देखकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर मगहर चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि सोमवार की रात घनश्यामपुर गांव के निवासियों ने सूचना दिया कि गांव के पीछे एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर वह सहयोगी सिपाहियों के साथ मौके पर गए। युवक की पहचान गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के महराबारी निवासी 28 वर्षीय नागेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय कोमल यादव के रूप में हुई है। इसकी सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि युवक नशे का आदी था। जिसकी वजह से शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गया था। मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। वैसे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें