फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, की नारेबाजी

Fri, 21 Feb 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जनपद बार अध्यक्ष शशि कुमार ओझा और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहाकि अधिवक्ता संशोधन विधेयक के बदलाव में कोर्ट के कामकाज से हड़ताल या बहिष्कार करने पर रोक लगाई गई है। इस प्राविधान से अधिवक्ताओं के संवैधानिक अधिकार की स्वतंत्रता और जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन होता है।
अधिवक्ताओं पर तीन लाख का जुर्माना लगाने का जो प्राविधान है वह जुर्माना अधिवक्ताओं के पेशेवर व आचरण को लेकर है लेकिन इसे लागू करने का तरीका पक्षपात पूर्ण है। अनावश्यक दबाव बनेगा और हमारी स्वतंत्रता प्रभावित होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जनपद बार महामंत्री राणा रविंद्र सिंह, सिविल बार एसोसिएशन महामंत्री राकेश जी मिश्र, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविन्द्र नाथ पांडेय, महीप बहादुर पाल, राजेश्वर राय, गोविंद सिंह, सुरेंद्र पाठक, संजीव कुमार, आनंद बीर, इंद्रजीत यादव, रामधनी, राजबहादुर, राकेश पांडेय, ध्यान चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें