फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीटी : आधार को बैंक खाते से लिंक कराने में जुटा विभाग

Thu, 12 Dec 2024 12:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को स्वेटर के मद में रकम भेजने में दो हजार अभिभावकों के खाते को आधार से जोड़ने की कार्रवाई चल रही है। छात्रों को शिविर में बुलाकर उनका आधार अपडेट किया जा रहा है। ताकि खाते में डीबीटी की रकम जा सके।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय है। इन विद्यालयों में एक लाख सात हजार विद्यार्थी नामांकित है। इनमे से अब तक एक लाख पांच हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में रकम भेजी जा चुकी है। दो हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में रकम नहीं जा पाई है। इसका कारण विभाग के जिम्मेदार आधार अपडेट न होना बता रहे है। विभाग की माने तो जिन बच्चों के आधार पर नाम गलत है या जन्म तिथि सही नहीं है। या अभिभावो के आधार में नाम व जन्म तिथि सही नही है या आधार उनका खाते से लिंक नहीं है तो डीबीटी की रकम नहीं गई है। हर ब्लॉक के बीआरसी पर विभाग की तरफ से आधार कार्ड बनाने, सही करने समेत अन्य कार्य को लेकर शिविर लगाया गया है।
विभाग का कहना है जिन लोगों ने आधार को तीन बार अपडेट करा दिया है उस आधार का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। अभिभावकों से संपर्क कर आधार सही कराने को कहा जा रहा है ताकि खाते में डीबीटी की रकम जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें