फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर के दोहे पूरी दुनिया के लिए सीख : दुर्गाशंकर

Thu, 12 Dec 2024 12:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर स्थित कबीर की समाधि व मजार का बुधवार को दर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। जहां कबीर की समाधि व मजार पर आस्था की चादर चढ़ाने के साथ ही आशीर्वाद लिया। कहा कि कबीर की कबीर के कहे गए एक-एक दोहे पूरी दुनिया के लिए एक सीख हैं। इससे पूर्व कबीर स्थली पहुंचने पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, महंत विचार दास व चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्य सचिव ने कबीर चौर परिसर स्थित कबीर अकादमी सहित अन्य विकास कार्यों को देखा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कबीर स्थली पहुंचने के बाद कबीर की समाधि व मजार का दर्शनकर अभिभूत हूं। यह उस संत की धरती है जब इस क्षेत्र में अकाल पड़ा हुआ था जनता त्राहि त्राहि कर रही थी। ऐसे में कबीर साहेब को काशी से मगहर लाने के बाद इस धरती पर उनके कदम पड़ते ही खूब वर्षा हुई और पूरा इलाका हरा भरा हो गया। इनकी एक एक वाणी हमें जिंदगी देती नजर आती हैं। उनके कहे गए एक-एक दोहे पूरी दुनिया के लिए एक सीख है।

इस मौके पर एसडीएम शैलेश दूबे, तहसीलदार जनार्दन, डाॅक्टर हरिशरण शास्त्री, चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल, सभासद अवधेश सिंह, मोतवल्ली खादिम हुसैन, सभासद चंदन सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें