फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौती बेटी ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, फफक पड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
इकलौती बेटी ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, फफक पड़े लोग
विज्ञापन

- गोरखपुर से शव घर पहुंचा तो जुट गई लोगों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर में सोमवार को इकलौती बेटी जूही पाल ने जब अपने पिता अविनाश पाल उर्फ विक्कू पाल की अर्थी को कंधा दिया तो मौके पर मौजूद लोग फफक पड़े। मृतक की पुत्री का करुण क्रंदन देकर लोग अपने आंसू नहीं रोक सकें। इस मौके पर जो भी लोग मौजूद थे, उस मनहूस घड़ी को कोस रहे थे। जब नियति ने एक बेटी से उसके पिता का साया छीन लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी स्कूल के प्रबंधक अविनाश पाल उर्फ विक्कू पाल की मौत शनिवार शाम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई थी। वे ट्रैक्टर के नीचे दबने से घायल हो गए थे। गोरखपुर में हुए पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम उनका शव हरिहरपुर स्थित उनके पैतृक घर पहुंचा तो नगर के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक की पत्नी सारिका पाल का चीत्कार सुनकर लोग अपने आंसू नहीं रोक सके। मृतक की इकलौती बेटी जूही पाल मिश्र में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करती है। सोमवार दोपहर बेटी जूही भी घर पहुंच गई। बेटी जूही अपने पिता के शव से लिपटकर चीखने चिल्लाने लगी। बेटी ने जब पिता की अर्थी को कंधा दिया तो लोग फफक पड़े। मौके पर मौजूद पूर्व चेयरमैन बृजेश पाल, उमेश पाल और राजेश पाल सहित मौजूद लोग बेटी को ढाढ़स बंधाते रहे। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कठिनईया नदी के किनारे संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें