फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 4664 छात्रों का डाटा नहीं हुआ प्रमाणित, प्रधानाचार्यों को चेतावनी

Sat, 06 Sep 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के तहत जिले में 4664 छात्रों का डाटा अभी तक प्रमाणित नहीं हुआ है। इसमें लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी गई। साथ ही सात सितंबर तक डाटा अग्रसारित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षा 9-10 एवं दशमोत्तर कक्षा 11-12 छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत दो अक्तूबर को अधिकतम पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान किया जाना है। छात्रवृत्ति पोर्टल पर सामान्य वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 9-10 में अब तक 688 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसमें 164 आवेदनों को शिक्षण संस्थान के स्तर से अग्रसारित किया गया है।
इसी प्रकार अनुसूचित जाति वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिए 2779 छात्रों ने आवेदन किया है। इसमें से मात्र 518 आवेदनों को शिक्षण संस्थान के स्तर से अग्रसारित किया गया है। सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति में अब तक 639 ने आवेदन किया है, जिसमें से 156 आवेदनों को शिक्षण संस्थान के स्तर से अग्रसारित किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार अनुसूचित जाति वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति में 1710 ने आवेदन किया है, जिसमें 314 आवेदनों को शिक्षण संस्थान के स्तर से अग्रसारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी छात्रों को अग्रसारण नहीं किया गया है, जिससे उन्हे छात्रवृत्ति नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें