फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिवहन विभाग के पोर्टल पर 226 वाहनों का डाटा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग की समीक्षा में सामने आया है कि जिले के 226 से अधिक स्कूल वाहनों का डाटा अभी तक परिवहन विभाग के पोर्टल पर अपलोड नहीं है। ऐसे विद्यालयों को विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। विभाग की तरफ से अब आगे के कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
परिवहन विभाग ने सत्र शुरू होने के बाद सभी विद्यालयों को निर्देश दिए थे कि वे अपने स्कूल वाहनों का पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, चालक और परिचालक सहित अन्य आवश्यक विवरण विभागीय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करें। इसके बावजूद बड़ी संख्या में विद्यालयों ने अभी तक निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
विज्ञापन

विभागीय आकड़ों के अनुसार जिले में 879 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 653 वाहनों का ही डाटा पोर्टल पर उपलब्ध है। वहीं 100 वाहनों की फिटनेस जुलाई में लंबित है। इसके अलावा 39 वाहनों का पंजीकरण (आरसी) निलंबित है, जबकि 159 वाहनों की फिटनेस की अवधि समाप्त हो चुकी है।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि 30 जुलाई तक सभी विद्यालयों को अपने वाहनों का पूरा विवरण पोर्टल पर अपडेट करना होगा। समय सीमा समाप्त होने के बाद जिन विद्यालयों का डाटा उपलब्ध नहीं मिलेगा, उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।
निगरानी पोर्टल पर होना था अपलोड ःस्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर जिले के सभी स्कूल वाहनों का ऑनलाइन विवरण दर्ज करना अनिवार्य किया गया। इसके बावजूद जिले के 226 से अधिक स्कूल वाहनों का डाटा अब तक पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है, जबकि पोर्टल पर 653 वाहनों का ही डाटा पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

ऐसे में विभाग के पास इन वाहनों की फिटनेस, बीमा, परमिट, चालक के लाइसेंस और अन्य सुरक्षा मानकों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध नहीं है। जो छात्रों की सुरक्षा के लिए खतरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें