जिले के 90 केंद्रों पर डीएपी और 64 केंद्रों पर भेजी जाएगी यूरिया
संतकबीरनगर। दो दिनों के इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को जिले में 1575 मीट्रिक टन डीएपी की रैंक मिल गई। मंगलवार को 1311 मीट्रिक टन यूरिया की रैंक मिली है। यूरिया को 69 बिक्री केंद्रों पर और डीएपी को करीब 90 बिक्री केंद्रों पर भेजवाने की तैयारी में विभाग जुट गया है।
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि डीएम दिव्या मित्तल के विशेष प्रयासों से जनपद को इफ्को डीएपी की रैक प्राप्त हुई, जिसमें 1575 मीट्रिक टन डीएपी और 1311 मीट्रिक टन यूरिया की रैंक मिली है। डीएपी करीब 90 केंद्रों पर भेजी जाएगी। इसमें 38 साधन सहकारी समितियों पर डीएपी भेजवाई जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के एग्री जंक्शन, जिला सहकारी संघ, आईएफएफडीसी, क्रय विक्रय समिति समेत अन्य सहकारी बिक्री बिक्री केंद्रों पर पर खाद भेजी जाएगी। यूरिया 64 बिक्री केंद्रों पर भेजी जा रही है।
उन्होंने बताया कि आगामी दो दिवस में पुन: इफ्को यूरिया की रैक प्राप्त हो रही है, जिससे जनपद को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उर्वरक प्राप्त हो जाएगी। साथ ही लगभग 4200 मीट्रिक टन यूरिया अभी पीसीएफ में भंडारित है, जिसे समितियों पर भेजा जा रहा है। किसान अपनी फसल की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक का इस्तेमाल करें। यूरिया, डीएपी एवं अन्य सभी उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। डीएपी और यूरिया को लेकर किसी को कोई समस्या तो वह कंट्रोल रूप अथवा सीधे उनके फोन पर संपर्क कर सकता है।