फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक : आइस्क्रीम में सिंथेटिक रंग का इस्तेमाल

Wed, 02 Jul 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बंजरिया में आइस्क्रीम फैक्टरी से नमूना लेते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के बंजरिया में एक आइस्क्रीम बनाने वाले कारखाने में छापा मारा। इस दौरान आइस्क्रीम में सिंथेटिक कलर का प्रयोग अधिक पाया गया है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

टीम ने आइस्क्रीम के तीन नमूने लिए हैं। उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। आइस्क्रीम बेचने वाले के पास वैध लाइसेंस भी नहीं था। जिसे लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को अभियान चलाया गया है। जिसमे खलीलाबाद शहर के बंजरिया स्थित सोल्जर आइस्क्रीम कारखाने पर छापा मारा। इस दौरान आइस्क्रीम में सिंथेटिक कलर की अधिक मिलावट मिली। यह मिलाया गया है। आइस्क्रीम को देखते ही लग रहा था कि इसे आकर्षक व चमक लाने के लिए रंग का प्रयोग किया गया है। यह स्वास्थ्य पर प्रभार डालता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो सैंपल एक आइस कैंडी व एक बटर स्कॉच आइस्क्रीम का सैंपल लिया गया है। इसके साथ ही कुछ रंग को नष्ट कराया गया है। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कारोबारी को वैध लाइसेंस के साथ खाद्य व्यापार करने के लिए निर्देशित किया गया है। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें