फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक : डेढ़ माह से तालाब में गिरे पोल से दी जा बिजली आपूर्ति

Thu, 19 Sep 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां क्षेत्र के वासिन गांव का मामला
विज्ञापन

बिजली निगम की लापरवाही बन सकती है जान पर आफत


संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। ब्लाॅक के बिजली उपकेन्द्र करमाखान के वासिन गांव में बिजली निगम की लापरवाही से गांव वाले परेशान हैं। आलम यह है कि करीब डेढ़ माह पहले बिजली पोल तालाब में गिरा है। बिजली सप्लाई भी इसी पोल से दी जा रही है, जिससे गांव वाले भयभीत हैं।
विज्ञापन


गांव के राज कुमार, अफजाल हुसैन, गोविंद लाल, नंदलाल आदि ने बताया कि वासिन गांव के पास तालाब में करीब डेढ़ माह पहले बारिश में बिजली पोल गिर गया है। जेई से लेकर उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जेई बिजली इंद्रेश गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिली है। शुक्रवार तक गिरा पोल ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें