- बिजली संविदा कर्मियों ने एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बृहस्पतिवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने निर्धारित समय से अधिक काम कराए जाने का विरोध जताया। एक्सईएन राजेश कुमार को समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपकर समस्या निराकरण की मांग की।
संगठन अध्यक्ष विजयनंदन की अगुवाई में बिजली संविदा कर्मी पूर्व निर्धारित समय के अनुसार बिजली संविदा कर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। संविदा कर्मियों का आरोप था कि कर्मियों को अक्सर छंटनी की धमकी अधिकारी देते हैं। गलत सूचना के आधार पर कई कर्मियों को हटा दिया गया है। जिसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। संविदा कर्मियों का स्थानांतरण करके उनके जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
कर्मियों ने एक्सईएन राजेश कुमार को अपने समस्या से संबंधित 17 सूत्री मांग पत्र सौंप कर समस्या निस्तारण की मांग की। इस अवसर पर श्रीकांत शुक्ल, ज्ञानेश कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार, विनोद मौर्य, सतीश गौंड, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, हेमंत यादव समेत अन्य संविदा कर्मी उपस्थित रहे।