फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

Mon, 22 Jul 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर चौकी स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे के पास की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी स्थित हाईवे पर दुर्गा मंदिर चौराहे के पास शनिवार की देर शाम एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। जिसमें साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेज दिया। वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हा गई।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के ग्राम भरपहीं निवासी रूहुल (45) साइकिल से मगहर आया था। घर लौटते समय हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे को क्राॅस कर रहे थे कि तभी एक बाइक सवार ने साइकिल में ठोकर मार दिया। जिससे रूहुल घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेज दिया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर किया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही रूहुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें