संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार/पौली। धनघटा क्षेत्र के पारा चौराहे पर शनिवार की रात एक दुकान का शटर तोड़ चोर एक लाख बारह हजार नकदी एक आईफोन उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।
छितौनी निवासी अनिल जायसवाल पुत्र छोटे लाल जायसवाल की पारासीर चौराहे पर दुकान है। शनिवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर और कैश काउंटर खुला देखा। जिसकी लिखित सूचना पुलिस को दी। शिकायत पत्र में अनिल जायसवाल ने बताया कि 96 हजार नकद व 16000 हजार रुपये का सिक्का और मोबाइल फोन सहित कुछ और सामान चोर उठा ले गए ।
पुलिस के मुताबिक चोरी की घटना की जानकारी मिली है। केस पंजीकृत किया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।