फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 श्रमिकों को मिली साइकिल

Fri, 06 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
श्रमिकों को साइकिल दी गई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत हुजरा सुहावां में गुरुवार को एक समारोह में श्रमिकों को साइकिल दी गई। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने 41 श्रमिकों को साइकिल दिए। साइकिल पाकर मजदूरों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

श्रम विभाग द्वारा मनरेगा मजूदरों को साइकिल दी जाती है। इससे मजदूरों को श्रम के लिए जाने और आने में सुविधा हो। गौहर अली खान ने कहा कि सपा सरकार द्वारा गरीबों मजदूरों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जाता है। योजनाओं से जनता खुशहाल है। सपा सरकार की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। अगली बार दोबारा सरकार सपा की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि गरीब व पात्र लोगों को सरकार द्वारा संचालित विधवा, वृद्धा पेंशन, लोहिया और इंदिरा आवास, शौचालय आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही गांव की समस्याओं को दूर करने का प्रयास सरकार कर रही है। 
इस दौरान सपा विधान सभा सचिव शेषनाथ यादव, पूर्व प्रधान वकील असांरी, प्रधान राकेश कुमार, हाफिज अबूबकर, बड़कू, शिवदास यादव, सिराजुद्दीन, अहई, डीएन यादव, भगेलू यादव, अली अहमद, हाजी हद्दीस, राम रूप यादव, अकरम हुसेन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें